विश्वास से खिलवाड़ न करें आईआईटीयन बाबा अभय सिंह:- ई. शुभम त्रिपाठी

मिर्जापुर (राष्ट्र की परम्परा )प्रयागराज संपूर्ण कुंभ से ख्याति प्राप्त आईआईटीयन बाबा उर्फ अभय सिंह की पकड़ पढ़े लिखे हिंदू युवाओं में इस कदर चरम पर था कि युवा इन्हें अपना आदर्श मानने लगे थें, लेकिन ज्योंहि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का प्रथम भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच दुबई में संपन्न हुआ, वैसे ही बाबा के खिलाफ विरोध का स्वर बहुत तेजी से उठने लगा। आपको बता दें कि आईआईटी करने के बाद लाखों की सैलरी का त्याग कर दुनिया से मोहभंग कर सत्य और मोक्ष की खोज करने वाले अभय सिंह उर्फ आईआईटीयन बाबा प्रयागराज संपूर्ण कुंभ में प्रकाश में आए तब से ही युवाओं का क्रेज इनके प्रति बढ़ता गया, युवाओं का मानना था कि उच्च शिक्षा और अच्छी सैलरी त्याग कर सनातन के लिए जीवन व्यतीत करने वाला व्यक्ति असाधारण है। एक इंटरव्यू के दौरान आईआईटीयन बाबा ने भविष्यवाणी कर दिया कि दुबई में होने वाले क्रिकेट मैच में भारत की हार होगी, पहले तो देश प्रेमियों को उनका ये बयान अपच हो रहा था कि तब तक कोहली के विराट शतक से भारत ने यह मैच जीत लिया। भारतीय समयानुसार 23 फरवरी 2025 के रात्रि में मैच संपन्न होने के बाद से ही आईआईटीयन बाबा का ग्राफ विख्यात से कुख्यात होने की तरफ लुढ़कने लगा। एक इंटरव्यू में उनके पूर्व शुभेच्छु इंजिनियर. शुभम त्रिपाठी (ब्रिजटेक इंफ्राविजन साईट इंजिनियर) ने बाबा को खूब खरी खोटी सुनाया, उन्होंने कहा कि अध्यात्म की जननी भारत में बैठकर आपको (आईआईटीयन बाबा) भारत के हारने की भविष्यवाणी कभी नहीं करना चाहिए भले ही सत्य हो, दूसरा कि अगर सच में भारत हारा होता तो भी लोग समझते कि आध्यात्मिक बल से बंदे ने सही बोला था जबकि यहां उल्टा हुआ भारत जीत गया तो आप किस प्रकार का अध्यात्म साबित करना चाहते हैं, कहीं आप पुरुषार्थ की कमी के कारण गृहस्थ जीवन छोड़कर साधु होने का ढोंग तो नहीं कर रहे हैं, कहीं आप नशा के आदी तो नहीं जिसके चक्कर में आप साधु का चोला ओढ़कर अपनी पूर्ति कर रहे हैं। इंजिनियर शुभम त्रिपाठी ने कहा कि अब से भी आईआईटीयन बाबा को खुद में सुधार करना चाहिए, अध्यात्म दुनिया का सबसे कठिन विषय है जिसे आप इतना हल्के में लेकर भारत जैसी भूमि के सनातन को बदनाम न करें। उन्होंने बाबा को चेताते हुए बताया कि हम भी गृहस्थ जीवन से सत्य और मोक्ष को तवज्जों देते हैं, बिना बड़ों को प्रणाम किए घर से नहीं निकलते, बहन-बेटी को प्रणाम न करें तो मानों पुरुषार्थ में कमी सी लगती है, सनातन संयमित होने का आह्वाहन करता है, बकवास न। करें बाबा ऐसी नसीहत इंजिनियर शुभम त्रिपाठी ने बाबा को दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

2 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

2 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

2 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

5 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

5 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

5 hours ago