Rkpnews- “ उत्तर प्रदेश के कद्दावर जननेता अब नहीं रहें. लम्बे समय तक उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास के रचयिता रहें मुलायम सिंह जी”, इन शब्दों में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने आगे कहा, “वर्ष 1996 से 2004 तक यानी लोक सभा की तीन पारी हम दोनों लोकसभा में साथ में थे. तभी उनसे मित्रता हुई. मुलायम सिंह जी सांसद रहे, मुख्यमंत्री रहें या और कुछ; लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता के लिए तो उनकी एक मात्र सही पहचान रही ‘नेताजी’!
जब वर्ष 2014 में मा. राष्ट्रपति जी ने मुझे उत्तर प्रदेश का राज्यपाल मनोनीत किया तब उसी दिन दूरभाष कर मुलायम सिंह जी ने मेरा उत्तर प्रदेश में स्वागत किया. उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद के काल में कई बार समाजवादी पार्टी के कई लोगों ने मुझ पर निशाणा साधा; मगर कभी भी उनमे श्री मुलायम सिंह नहीं थे. मेरा सौभाग्य रहा कि मेरे हातों उन्हें डी.लिट्. से सम्मानित किया गया.”
स्व मुलायम सिंह जी की आत्मा को सद्गति प्राप्त हो
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन (नई दिल्ली) के तत्वावधान में…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। शहर के जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सभागार में कौटिल्य परिषद द्वारा चिंतन बैठक…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में जहरखुरानी कर लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के तहत…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु देवभूमि देवरिया के तीन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चिलुआताल क्षेत्र में भाजपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव…