बच्चों में बहरेपन की समस्या की अनदेखे ना करें: सीडीओ

एचबीएनसी के दौरान भी आशा कार्यकर्ता ऐसे जन्मजात दोष वाले बच्चों की करें तलाश करे : सीएमओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रो पर वर्ल्ड हियरिंग डे (विश्व श्रवण दिवस) के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसी कड़ी में सीडीओ रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय के धनवन्तरि सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को बच्चों सहित स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले ऐसे लोग, जिन्हे किसी कारण कान से सुनाई नहीं देता उनकी स्क्रीनिंग करने को कहा गया । साथ ही सरकारी प्रावधानों के तहत इलाज की जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा कानों की सेहत के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सीडीओ ने कहा कि नियमित रूप से तेज ध्वनि सुनने या उसके नजदीक रहने के कारण भी लोग सुनने की क्षमता खोने लगे है। अधिक से अधिक ऐसे लोगों कि पहचान हो सके इसके लिए ओपीडी में आने वाले लोगों को इसके लक्षण व रोकथाम की जानकारी दी जाये।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने कहा कि आरबीएसके टीम इस समस्या से ग्रसित बच्चों की स्क्रिनिंग कर रही है। ऐसे पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की काक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कराई जाती है और इसके लिए सरकारी प्रावधानों के तहत कानपुर भेजा जाता है । उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि को भी जिम्मेदारी दी कि गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल कार्यक्रम (एचबीएनसी) के तहत आशा कार्यकर्ता ऐसे बच्चों को चिन्हित कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग में भेजें। नाक, कान, गले के विशेषज्ञ सर्जन डॉ डीएस सिंह ने बताया कि आवाज सुनने की क्षमता को कम होने की स्थिति को हियरिंग लॉस कहते हैं ।

उन्होंने कहा कि कभी भी कानों में कोई नुकीली चीज न डालें। पानी या तरल पदार्थ न डालें। कान हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। इससे हम कुछ भी सुन सकते हैं। अगर सुनने में दिक्कत है तो चेत जाएं। सुनने में तकलीफ कई कारणों से हो सकती है। सुनाई न देने की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। उन्होंने कहा कि हियरिंग लॉस का एक सामान्य कारण लंबे समय तक किसी उद्योग केंद्र का शोर, यातायात या अत्यधिक तेज संगीत का शोर भी है।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, एसीएमओ संजय चंद, एसीएमओ डॉ सतिराम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, ऑडियोलॉजिस्ट राजेश कुमार वर्मा, राम कुमार वर्मा, नेहा और वर्षा सिंह प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

   
rkpnews@somnath

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

11 minutes ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

12 minutes ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

15 minutes ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

42 minutes ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

60 minutes ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

1 hour ago