मतदेय स्थलों अंतिम रुप देने के लिए राजनैतिक दलों के साथ डीएम की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्भाजन-2023 के संबंध में विचार-विमर्श कर मतदेय स्थलों को अंतिम रूप दिए जाने हेतु जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार देर सांय एक बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि 312-मेंहदावल, 313-खलीलाबाद तथा 314-धनघटा (अ0जा0) के अन्तर्गत आने वाले मतदेय स्थलों की सूची सम्भाजन के सम्बन्ध में दिनांक 08 अगस्त 2023 तो आलेख्य प्रकाशन किया गया था। प्रकाशित की गयी मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची में समस्त राजनैतिक दलों से आपत्ति/सुझाव एक सप्ताह के अन्दर मांगे गये थे। निर्धारित तिथि दिनांक 16.08.2023 तक 313-खलीलाबाद से 05 आपत्तियां एवं 314-धनघटा(अ0जा0) से 06 आपत्तियां प्राप्त हुयी, जिसका निस्तारण सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कर दिया गया है तथा इस सम्बन्ध में सम्बन्धित आपत्तिकर्ता एवं समस्त राजनैतिक दलों को अवगत करा दिया गया है।
जिलाधिकारी ने समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि जो मतदेय स्थल बनाए जा रहे हैं उसमें अब निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में अंतिम रूप दिया जाना है। उन्होने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से बूंथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करते हुये सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने की अपील किया है, जिससे बीएलए एवं बीएलओ के आपसी समन्वय से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर शैलेष दुबे, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरुण वर्मा, उप जिलाधिकारी धनघटा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र पाण्डेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश सहित संबंधित राजनैतिक दलों से एखलाक अहमद, बाबूलाल कन्नौजिया, रामदरश यादव, अमित कुमार चौधरी, पी.सी. पटेन, हैप्पी राय, राम प्रसाद निषाद, रामवृक्ष पटेल, ब्रह्मदेव सिंह, डा0 डी0के0 आर्या, राम प्रसाद चौधरी आदि प्रतिनिधि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago