डीएम की जनपदवासियों से अपील, सुरक्षित तरीके से मनाएं दीपावली का पर्व

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में दीपावली के पर्व को सुरक्षित एवं अग्निसुरक्षा के दृष्टिकोण से सुव्यवस्थित बनाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आमजन से अपील किया है कि दीपावली के पर्व पर घरों के अंदर पटाखे न जलाएं, केवल खुले स्थानों पर ही पटाखे चलाएं, पटाखे चलाते समय पानी व बालू का भण्डारण पर्याप्त मात्रा में रखे ताकि आग लगने पर उसको बुझाया जा सके, पटाखों की दुकान गली मोहल्ला आदि में न लगाए बल्कि प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही लगाएं। उन्होंने बताया कि पटाखो की दुकान के पास दुकानदारों द्वारा पर्याप्त मात्रा में बालू, पानी व फायर एस्टिंगयूसर रखे जाये, ज्वलनशील पदार्थ जैसे-गैस केरोसीन, पेट्रोल आदि के भंडार के आस पास भी पटाखे न चलाए, वाहनों के पास पटाखे न चलाए, टेंट, शामियाना, पंडाल के पास भी पटाखे न चलाए एवं अधिक आवाज वाले पटाखों जैसे राकेट, बम्ब आदि का इस्तेमाल ना करेे।
उन्होने बताया है कि छोटे बच्चों को पटाखे चलाते समय दूर रखे तथा ढीले कपड़े पहन कर पटाखे ना चलाए, निर्धारित समय सीमा में ही पटाखे चलाये, देर रात तक पटाखे ना चलाए, हास्पीटल, नर्सिंग होम व स्कूल के पास पटाखे न जलाएं, फैक्ट्री के आसपास भी पटाखे ना चालाए, आग लगने की स्थिति में डायल 112 नम्बर पर सूचना दें, जिससे तत्काल कार्यवाही की जा सके, आग लगने की स्थिति में घटना की सही-सही जानकारी दें, लक्ष्मी पूजन के स्थान से ज्वलनशील पदार्थ तथा परदा आदि दूर रखें, दीया/मोमबत्ती सुरक्षित स्थान पर सजाएं, बिजली की झालर आदि से बिजली के बोर्ड पर अतिरिक्त भार न दें तथा शार्ट सर्किट होने पर आग लगने की ओर विशेष रूप से सतर्क रहें।
उन्होने बताया कि बाजार से लाए गये पटाखों को घर के व्यस्क व्यक्ति के नियंत्रण में सुरक्षित स्थान पर रखें, झुग्गी, झोपड़ी आरा मशीन, भूसे के ढेर आदि की दीपावली पर्व में दिन-रात एक संगठन टोली द्वारा उनकी बारी-बारी से निगरानी की जाए, आग लगने पर आग-आग चिल्लाये, जिससे अधिक से अधिक लोग सहायता हेतु एकत्र हो सके, पटाखों से कपड़ों में आग लगने पर बुझाने है, तो पानी का प्रयोग करें, कपड़ों में लगी आग को बुझाने हेतु मोटे कपड़े जैसे परदा या कंबल का प्रयोग किया जा सकता है, कपड़ों में आग लगने पर दौड़े नही बल्कि जमीन पर लेटकर लुढके, पटाखों से जल जाने पर ठंडा पानी का प्रयोग करे तथा तत्काल चिकित्सक की सलाह लें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

7 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

12 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

12 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

12 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

13 hours ago