गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )11 अक्टूबर..जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश कैंपियरगंज तहसील अंतर्गत सहजनवा डुमरिया बाबू राप्ती नदी पर तुर्कवालिया जसवाल व सिसई घाट पर राप्ती नदी के ठोकर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। बेमौसम हुई बरसात से राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डीएम कृष्ण करुणेश बाढ़ संभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनका हर संभव मदद करेगा। उन्होंने बाढ़ चौकियों पर सभी कर्मचारियों की तैनाती चेक करने का निर्देश भी दिया। डीएम ने मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य अधिकारियों को अपने स्तर से पर्याप्त व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए कहा
उन्होंने दावा किया है कि अभी तक किसी भी गांव में राप्ती नदी का पानी से कोई विपरीत प्रभाव नहीं है। सिंचाई विभाग निरंतर निगरानी कर रहा है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निरंतर बाढ़ संभावित क्षेत्रों की निगरानी हेतु बनाए गए बाढ़ चौकियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
संवाददाता गोरखपुर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…