तहसील प्रशासन नानपारा को मदद करने के दिए निर्देश
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के तहसील नानपारा अन्तर्गत ग्राम ककरा बोधवा में हुई अग्निघटना का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी नानपारा अजित परेश को निर्देश दिया गया कि तत्काल मौका मुआयना कर पीड़ित पक्ष को सरकार द्वारा अनुमन्य गृह अनुदान, अनुग्रह धनराशि प्रदान करने के साथ-साथ चिकित्सकीय सुविधा हेतु हर संभव मदद मुहैय्या करायी जाए। डीएम डॉ. चन्द्र के निर्देश पर तहसील प्रशासन द्वारा तत्काल स्थलीय जांच की गई। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित का घर पूरी तरह से जल गया है जिसके लिए पीड़ित को गृह अनुदान के तौर रू. 08 हज़ार तथा अग्निकांड में भैंस के बच्चे की मृत्यृ हो जाने पर अनुग्रह धनराशि के तौर रू. 20 हज़ार स्वीकृत की गई है। एसडीएम ने बताया कि घायल किसान अपना इलाज रिसिया मोड़ पर स्थित नरेंद्र अस्पताल में करा रहा है।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…
भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…
नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…