फरियादियों को डीएम ने एसपी के साथ बांटा कम्बल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सर्द मौसम में जिलाधिकारी के जनता दर्शन में आने वाले निर्धन, असहाय व निराश्रित 05 फरियादियों को डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के साथ कम्बल वितरण किया। विकास खण्ड रिसिया अन्तर्गत ग्राम समोखन के नियाज मोहम्मद, वि.ख. कैसरगंज के ग्राम रेवली के राम केवल व अमरिका, बहराइच नगर धनकुट्टीपुरा निवासनी बुजुर्ग महिला रामकेतकी, विकास खण्ड बलहा के ग्राम कोयलहवा निवासनी कुसुम को पहले कम्बल प्रदान किया। इसके पश्चात् जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने उनकी समस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर पीडीडीआरडीए पी.एन. यादव, डीपीआरओ उमाकान्त पाण्डेय, डीसी मनरेगा के.डी. गोस्वामी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

15 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

1 day ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

2 days ago