किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए डीएम ने संभाली कमान

दो उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों का डीएम ने किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील नानपारा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान नानपारा नगर स्थित 02 उर्वरक बिक्री केन्द्रों का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह के साथ औचक निरीक्षण किया। उर्वरक विक्रेता बुद्धीलाल एण्ड सन्स व मोहित इन्टरप्राइजेज़ के निरीक्षण के दौरान उर्वरक की उपलब्धता तथा वितरण इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि शासन द्वारा गाईडलाइन के अनुसार कृषकों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की बिक्री की जाय। डीएम ने सचेत किया कि ओवररेटिंग, टैगिंग जैसी शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बिक्री केन्द्र पर मौजूद कृषकों से संवाद कर उर्वरक के सम्बन्ध में फीड बैक प्राप्त किया। इस अवसर पर एसडीएम लालधर यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में उर्वरक की उपलब्धता एवं बिक्री समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिक्री प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जाय। सीमा पर उर्वरक की तस्करी के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों के सम्बन्ध डीएम द्वारा एसएसबी, पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नेपाल सीमा से लगे प्रमुख मार्गों, तस्करी के लिए संदिग्ध स्थानों को चिन्हित कर सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाय। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई व्यक्ति उर्वरक की तस्करी करते हुए पाया जाय तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि भारत नेपाल सीमा पर स्थित वनों से आच्छादित तथा आबादी के आस-पास के क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाय। डीएम ने एसडीएम व बीडीओ को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में स्थित उर्वरक दुकानों की आकस्मिक जांच करते रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

KGMU धर्मांतरण-यौन शोषण मामले में नया खुलासा!

Ai निर्मित STF रिपोर्ट में 19 युवतियों से दुष्कर्म के दावे का जिक्र, कई डॉक्टर…

2 hours ago

सोहगीबरवां के जंगलों में शुरू हुई जंगल सफारी, पर्यटकों को मिलेगा वन्यजीवों के दीदार का मौका

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को विधिवत…

2 hours ago

क्रेटा कार में छिपाकर ले जा रहे थे 648 बोतल रम, तीन तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत- नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने…

2 hours ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन!

फोटो X राहुल गांधी का बड़ा हमला, अखिलेश बोले- लोकतंत्र का हल्दीघाटी बना मैदान नई…

2 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पांच घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

प्रेमी से विवाह कराने की मांग पर अड़ी रही युवती, पुलिस और परिजनों के समझाने…

2 hours ago