जिलाधिकारी ने फरेंदा में समितियों का किया निरीक्षण, खाद वितरण व्यवस्था की जांच

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को फरेंदा तहसील क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों का स्थलीय निरीक्षण कर उर्वरक उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जांच की। उन्होंने गोपलापुर दूबे, आनंदनगर और परसा बेनी सहकारी समितियों में खाद के स्टॉक, रजिस्टर और वितरण प्रणाली का जायजा लिया तथा किसानों से संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि किसानों को टोकन के आधार पर पारदर्शी तरीके से खाद वितरण किया जा रहा है, जिसमें लेखपाल, पुलिस और ब्लॉक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने समितियों पर पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आवश्यकता के अनुरूप ही खाद खरीदें, आवश्यकता से अधिक खरीद कर अवैध भंडारण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एसडीएम और एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिया कि जहां भी भीड़ अधिक हो, वहां अतिरिक्त उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई हो।
इस मौके पर एसडीएम शैलेंद्र गौतम, एआर कोऑपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

KGMU धर्मांतरण-यौन शोषण मामले में नया खुलासा!

Ai निर्मित STF रिपोर्ट में 19 युवतियों से दुष्कर्म के दावे का जिक्र, कई डॉक्टर…

3 hours ago

सोहगीबरवां के जंगलों में शुरू हुई जंगल सफारी, पर्यटकों को मिलेगा वन्यजीवों के दीदार का मौका

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को विधिवत…

3 hours ago

क्रेटा कार में छिपाकर ले जा रहे थे 648 बोतल रम, तीन तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत- नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने…

3 hours ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन!

फोटो X राहुल गांधी का बड़ा हमला, अखिलेश बोले- लोकतंत्र का हल्दीघाटी बना मैदान नई…

3 hours ago