बी, सी और डी ग्रेड योजनाओं पर डीएम सख्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास कार्यों में ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कैंप कार्यालय में सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए साफ कहा कि बी, सी और डी ग्रेड किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। जिन योजनाओं में प्रगति खराब है, उनमें संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
समीक्षा बैठक में पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग समेत कई विभागों की परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से जांच की गई। पर्यटन परियोजनाओं में देरी पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्था से समन्वय कर परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भवन निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के लिए कहा गया।
छात्रवृत्ति योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष जताते हुए डीएम ने प्रभावी कार्यवाही कर सुधार के निर्देश दिए। पंचायत सहायकों के माध्यम से फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत इस माह लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश देते हुए उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। पीएम कुसुम योजना में खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपनिदेशक कृषि को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
दुग्ध एवं मत्स्य विभाग को सहकारी समितियों और सदस्य संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सीएमओ को 102 और 108 एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम बेहतर करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि जरूरतमंद तक एंबुलेंस समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। कन्या सुमंगला योजना के तहत पुनः सत्यापन के लंबित आवेदनों को इसी माह निस्तारित करने को कहा गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक पर्यटन अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, श्रेया मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम ने अंत में स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि जनहित की योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

59 minutes ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

1 hour ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

8 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

9 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

9 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

10 hours ago