आयुष विश्वविद्यालय का डीएम-एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, सीडीओ संजय कुमार मीना भटहट ब्लाक अंतर्गत पिपरी मे लगभग 299 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन 1,99980.72 वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रहे आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण करके कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होने आयुष विश्व विद्यालय के निमाण कार्य मे गति लाने का निर्देश दिया जिसका निर्माण कार्य मार्च 2023 में पूर्ण हो जाना चाहिए। उन्होने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय पर मजदूरो की संख्या को और बढाया ये और विभाग द्वारा प्रतिदिन प्रगति से उन्हे अवगत कराया उन्होने कहा कि हर हाल मे आयुष विश्वविद्यालय का कार्य समय से पूर्ण कराया जाये । उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास 28 अगस्त 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कर कमलों द्वारा किया गया था इस विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन, अकादमिक भवन,अस्पताल, पुस्तकालय, प्रेक्षागृह, संग्रहालय, मोर्चरी, बालक एवं बालिका छात्रावास के अलावा कुलपति व अन्य स्टाफ के लिए आवासीय भवन बनाए जा रहे। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर सहित कारदायी संस्था के जिम्मेदार मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

6 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

7 hours ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

10 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

12 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

12 hours ago