निर्माणाधीन परियोजनाओं का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। जिलधिकारी सर्वप्रथम रुद्रपुर में खजुआ चौराहा के निकट निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उक्त केंद्र का निर्माण चार करोड़ रुपये की लागत से राज्य निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। अग्निशमन केंद्र के भवन का निर्माण मार्च 2023 तक पूर्ण होने की संभावना है। जिलाधिकारी ने अग्निशमन केंद्र के चारों ओर चौहद्दी स्पष्ट करने हेतु संकेतक लगाने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य पूर्णगुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ किया जाए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत 2.22 करोड़ों रुपए की लागत से नगर पंचायत रुद्रपुर द्वारा बनाए जा रहे स्वयं के कार्यालय भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर काम होता हुआ नहीं मिला जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कार्यालय भवन का निर्माण शीघ्र पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार करण सिंह, ईओ अमिताभ मणि त्रिपाठी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

3 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

5 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

5 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

5 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

5 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

5 hours ago