डीएम-एसपी ने जनपद में चल रहे विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों का किया निरीक्षण

सभी बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थलों पर रहें उपस्थित- डीईओ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद के मतदेय स्थलों पर लगाए गए कैम्पो का निरीक्षण किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता पुनरीक्षण अभियान के क्रम में निर्धारित विशेष तिथि 04 नवंबर को आज प्राथमिक विद्यालय अछिया एवं प्राथमिक विद्यालय कुसमा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित बीएलओ अपने-अपने बूथ पर उपस्थित पाए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र के गांव में घर-घर जाकर आवश्यकतानुसार फार्म 6,7 एवं 8 भरकर नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बूथों पर उपस्थित बीएलओ को निर्देशित किया गया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक/युवतियों का नाम मतदाता सूची में अवश्य अंकित हो जाए और ग्राम में आई नव वधुओं का भी नाम मतदाता सूची में अवश्य जोड़ लिया जाए। उन्होंने बीएलओ को ग्राम के सभी घरों में भ्रमण कर छूटे हुए महिलाओं/लड़कियों सहित मतदाता सूची में सम्मिलित होने की पात्रता रखने वाले शत-प्रतिशत लोगो को वोटर बनाने हेतु निर्देशित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बी0एल0ओ0 एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से इपिक रेशियों, जेण्डर रेशियों आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा “एक भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से न छूटे” की हिदायत देते हुए कई बिंदुओं पर उनका मार्गदर्शन भी किया।
अधिकारीद्वय द्वारा मतदाता पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथि पर बूथों का निरीक्षण करने के दौरान प्राथमिक विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय अछिया के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की छत से रिसाव पाए जाने पर कायाकल्प योजना के अंतर्गत मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान एमडीएम की गुणवत्ता, पठन-पाठन की गुणवत्ता, साफ- सफाई आदि का भी जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

18 minutes ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

29 minutes ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

36 minutes ago

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

15 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

16 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

16 hours ago