डीएम-एसपी ने बाढ़ से निपटने के लिए संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण

बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से जनपद में बाढ़ से निपटने के लिए खलीलाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम गिरधरपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्थलीय भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नाव में बैठकर स्थिति का जायजा लेते हुए बाढ़ की स्थिति को देखा और महसूस किया।
उन्होंने बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश भी दिए।
अधिकारीद्वय द्वारा भ्रमण के दौरान बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात करते हुए तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी लेते हुए बाढ़ से बचाव के लिए की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत बांध की सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
निरीक्षण/भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सर्किल रेट बढ़ोतरी के विरोध में बरहज बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सर्किल रेट में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में Bar Association Barhaj…

6 minutes ago

छोटी सी भलाई

✍️ डा० कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ एक नाविक ने एक पेंटर को बुलायाऔर अपनी नाव…

14 minutes ago

सऊदी अरब में काम कर रहे युवक से 8 दिन से संपर्क टूटा, महराजगंज के परिवार में बढ़ी चिंता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज के Paratawal Block क्षेत्र के Barwan Urf Sierhin Bhar…

25 minutes ago

महराजगंज: हेड कांस्टेबल दिलीप गुप्ता बने उपनिरीक्षक, एसपी सोमेंद्र मीना ने कंधे पर स्टार लगाकर किया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज पुलिस विभाग में सोमवार को खुशी का माहौल देखने…

30 minutes ago

परतावल नगर पंचायत को मिले तीन मनोनीत सभासद, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल नगर पंचायत में शासन द्वारा तीन लोगों को मनोनीत सभासद…

35 minutes ago