जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने जनपद शाहजहांपुर के ब्लाक जैतीपुर क्षेत्र के गांव बजेड़ा भगवानपुर गढ़िया रंगीन खमरिया में पहुंचकर बूथ स्थलों का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने बीएलओ से वोटर लिस्ट की जानकारी ली,और लोगों से लोगों से यह अपील कीया कि आप सभी सम्मानित जन होली का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाये किसी भी प्रकार का लड़ाई झगड़ा ना करें। इसी बीच उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि वह किसी के भी बहकावे में आकर मतदान न करें और ना ही किसी भी प्रकार के लालच में आए अगर कोई भी व्यक्ति या कोई उम्मीदवार किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार सामग्री या अवैध तरीके से दारू या रुपयों का वितरण करता है तो उसके लिए उन्होंने लोगों को टोल फ्री 1950 नंबर भी बताया । उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर सूचना देता है तो उसका नाम और मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा, और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसी बीच गढ़िया रंगीन के संविलियन विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया, जहां पर शिक्षकों की कमी होने के कारण बच्चों को उच्च शिक्षा नहीं मिल पा रही है। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने जल्द से जल्द शिक्षकों की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गढ़िया रंगीन के ग्राम प्रधान लालू प्रसाद प्रजापति, अनमोल यादव, करण प्रजापति सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…
16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…
कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…
मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…
हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…