7 लाख 80 हजार रुपए की लागत से 02 एकड़ भूमि पर बना डंपिंग यार्ड
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा तय संयुक्त रूप से लक्ष्मीपुर ब्लॉक में गाड़ियों हेतु डंपिंग यार्ड का उद्घाटन किया गया।
जिलाधिकारी ने उद्घाटन के उपरांत मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि डंपिंग यार्ड की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। विभिन्न मामलों में जब्त गाड़ियों हेतु डंपिंग यार्ड न होने से गाड़ियों को थाना परिसर और नजदीकी सड़कों पर खड़ा करना पड़ता था। इससे ट्रैफिक जाम के साथ–साथ थानों में जगह की कमी और गंदगी भी समस्या पैदा होती थी। इसी के दृष्टिगत यार्ड का निर्माण किया गया और अब भारत-नेपाल सरहद पर कस्टम, एसएसबी और एआरटीओ की ओर से वाहनों को पकड़ने के बाद खड़ा करने को लेकर समस्या दूर होगी। साथ ही अन्य मामलों में भी जब्त वाहनों को यार्ड में खड़ा किया जाएगा।
डंपिंग यार्ड का निर्माण ग्राम पंचायत नई कोट थाना नौतनवां में लगभग 02 एकड़ भूमि पर किया गया है। यार्ड में गार्ड रूम, शौचालय और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के साथ सीसीटीवी कैमरा भी स्थापित किया गया है। यार्ड के निर्माण की कुल कीमत 7 लाख 80 हजार रुपए है, जिसमे 06 लाख रुपए का कार्य ग्राम निधि के माध्यम से और शेष कार्य मनरेगा के माध्यम से कराया गया है।
इस दौरान डीपीआरओ यावर अब्बास, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान नई कोट सहित मीडियाकर्मी उपस्थित रहें।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…