Categories: Newsbeat

ईद व नगर निकाय के दृष्टिगत डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च

जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्त द्वारा जनपद के विभिन्न हिस्सों में किया गया फ्लैग मार्च

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्त द्वारा संयुक्तरुप से आगामी त्यौहार ईद व नगर निकाय चुनाव को सकुशल संम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना कोतवाली खलीलाबाद के अन्तर्गत जनपद मुख्यालय के विभिन्न हिस्सों व रुटों पर रविवार को फ्लैग मार्च किया।
इसीक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री गुप्त के नेतृत्व में बखिरा थानाक्षेत्र के लेडुआ-महुआ एवं ग्राम नन्दौर में फ्लाई मार्च हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन करने की अपील की गई। इसके साथ ही जगह-जगह रुककर आम जनता से बातचीत भी किया।
पुलिस अधीक्षक ने भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का संदेश दिया। उन्होंने चेतावनी दिया कि चुनाव एवं त्यौहार में गड़बड़ी पैदा करने वाले तथा शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
मार्च के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया कि जिले की पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में पहुंची डीबीटी राशि

संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों…

8 hours ago

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, सोमवार को विकास भवन में लगेगा ऋण शिविर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर…

8 hours ago

आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे आयोग अध्यक्ष, पढ़ाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय में ‘शोध भारती’ शोध पत्रिका का विमोचन, शोध संस्कृति को मिलेगा नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन…

8 hours ago

भरत तिवारी को कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रतनपुरा (राष्ट्र की परम्परा)। भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देर शाम…

8 hours ago

सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के निधन से शोक की लहर

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन…

10 hours ago