17 से शुरु होगा नामांकन, 28 को मिलेगा चुनाव चिन्ह

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रत्याशियों ने जनसम्पर्क में तेजी लाते हुए अपना पक्ष मजबूत करना शुरु कर दिया है।
वहीं सोमवार से शुरु हो रही नामांकन प्रक्रिया में प्रत्येक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र की खानापूर्ति में जुट चुके हैं। इनमें पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे प्रत्याशियों को सिम्बल का इंतजार है। वहीं निर्दलीय के रुप में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी बिना देर किये नामांकन के लिए तैयार हो चुके हैं। सबसे रोचक बात यह है कि जहां पर दिग्गज प्रत्याशियों के विपरीत आरक्षण की दीवार खड़ी हो गयी है उन्होने अपना उम्मीदवार खड़ा करके चुनाव लड़ने का मन बनाया है। आगामी 25 अप्रैल को नामांकन की अन्तिम तिथि होने के चलते यह कयास लगाये जा रहे हैं कि सभी पार्टियां दो-चार दिन में अपना अपना प्रत्याशी घोषित करके पार्टी का सिम्बल जारी कर देंगी।
जिसके बाद आगामी 27 अप्रैल को आयोग द्वारा नाम वापसी की तारीख रखी गयी है और 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए जायेंगे। दूसरे चरण में होने के चलते जिले की सभी सीटों पर अध्यक्ष और सभासद का चुनाव आगामी 11 मई को होना है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है। वैसे वैसे प्रत्याशियों की चाल बढ़ती जा रही है। जिन सीटों पर अधिक प्रत्याशी है वहां के मतदाताओं को अपना प्रत्याशी चुनने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है। तो वही भाजपा में टिकट आवंटन को लेकर असमंजस की स्थिति है। क्योंकि यही एक ऐसी पार्टी हैं की इनसे टिकट मांगने वालों की लम्बी कतार लगी है। इसके बावजूद हर पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक अपनी अपनी पार्टी के हित में प्रचारत हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

7 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

11 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

12 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

13 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

13 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

13 hours ago