बोर्ड परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी एसपी ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्तरुप से जनपद में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा को सफल व शान्तिपूर्ण वातावरण में सकुशल, नकलविहीन एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद का परीक्षा के दौरान औचक भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने परीक्षा की सुचिता एवं पारदर्शिता बनाये रखने के दृष्टिगत केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्या सहित परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरा, कक्षों तथा प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक के संबंध में प्रधानाचार्या को निर्देश दिए कि परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न कराना है, इसको देखते हुए सीसीटीवी कैमरे पूर्णतया संचालित रहें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीसीटीवी कैमरे हमेशा अपडेट रहे तथा परीक्षा के दौरान मोबाइल, इलेक्ट्रानिक उपकरण आदि पर पूर्णतयः प्रतिबन्ध रहे साथ ही परीक्षा केन्द्रों में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि शासन की मंशानुरूप पारदर्शिता के साथ परीक्षा की शुचिता बनाये रखते हुए नकलचियों पर पैनी नजर रखी जाए, कोई भी परीक्षार्थी अगर नकल करते हुए पाया जाए तो उस पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में संवेदनशीलता के साथ भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों पर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिये है।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद की प्रधानाचार्या सबीहा मुमताज ने बताया कि आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान प्रथम पाली 8:30 बजे से 11:45 बजे तक की हाई स्कूल के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी जिसमें कुल 340 पंजीकृत छात्राओं में 04 छात्राएं अनुपस्थिति रहीं। परीक्षा केंद्र के 10 कमरों में सीटिंग व्यवस्था के अनुसार परीक्षा का संचालन कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान परीक्षा का संचालन सुचितापूर्ण एवं सुव्यवस्थित पाया गया।
इस दौरान संबंधित विभागों के लोग उपस्थित रहेl

Editor CP pandey

Recent Posts

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

1 hour ago

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

4 hours ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

4 hours ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

4 hours ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

5 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

6 hours ago