देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में रचनात्मक कार्यो के लिए जाने जाने वाले व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सच्चिदा सिंह राना ने गुरुवार को कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
राना कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रह चूके है। राना ने कांग्रेस में अपने राजनीतिक जीवन की यात्रा 2000 में प्रदेश युवा कांग्रेस से प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता के रूप से शुरू करके विभिन्न जनपदों व लोकसभा क्षेत्रो के संगठन प्रभारी, जिला कांग्रेस कमेटी देवरिया के लगातार 4 बार जिला महासचिव व प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य तक का सफर किया है। राना ने कांग्रेस में अपनी प्रखर वक्ता व आक्रमक रणनीति के समन्यवक के रूप में एक मजबूत स्तंभ, एवं युवाओं के प्रेरक नेता के रूप में पहचान बनाई है।
इसी क्रम में राना ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अपने दो दशक के कांग्रेस की राजनीतिक यात्रा से समाज को दिशा देने के तमाम जीवनानुभव मुझे प्राप्त हुए।उन्होंने बताया कि रचनात्मकता व लोकप्रियता को पूरी तरह से नजरंदाज किया जा रहा है। आयातित ऐसे नेता जो संगठन के जिम्मेदार बने हैं जो कांग्रेस के जीवन मूल्यों व व्यवस्था से परिचित नहीं है, अतः ऐसी परिस्थिति में एक साधारण राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते कांग्रेस के इन प्रयोगों से आहत होकर गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ।

Editor CP pandey

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

6 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

6 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

6 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

6 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

6 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

7 hours ago