डीएम-एसपी ने बारावफात के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बखिरा व मेंहदावल थाना क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्तरुप से गुरुवार को बारावफात त्योहार के दृष्टिगत जनपद में शांति/कानून व्यवस्था बनाये रखने व लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना बखिरा व थाना मेंहदावल क्षेत्र में फ्लैग मार्च / पैदल गश्त किया गया ।
फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर वार्ता किया गया व उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया, साथ ही लोगों से त्यौहार को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने व त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी तथा किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने व किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अविलंब संबंधित अधिकारी के मोबाइल नंबर या थाना या चौकी पर अवगत कराने हेतु बताया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा भयमुक्त वातावरण में आगामी त्यौहारों को संपन्न कराने का संदेश दिया गया, साथ ही त्यौहार में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

2 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

2 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

2 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

3 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

3 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

3 hours ago