डीएम ने दो सप्ताह में मांगा स्पस्टीकरण, साढ़े तीन करोड़ की अनियमितता में 12 पूर्व प्रधानों, सचिवों को नोटिस

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।वर्ष 2015-16 से 2017 -18 तक की ऑडिट में कतिपय ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ है।साढ़े तीन करोड़ की वित्तीय अनियमितता करने के मामले में जिले के 25 पूर्व प्रधानों, सचिवों को नोटिस जारी हुआ है। जिसमें तत्कालीन ग्राम प्रधान और सचिव को वित्तीय अनियमितता के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इसे लेकर डीएम दिव्या मित्तल ने साक्ष्यों सहित पखवाड़े भर में सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।कार्यालय जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, सहकारी समितियां एवं पंचायतें द्वारा ग्राम पंचायतों का वर्ष 2015-16 से 2017-18 का विशिष्ट वार्षिक लेखा परीक्षा किया गया। वर्ष 2017-18 की आडिट आपत्तियों की रिपोर्ट के आधार पर 25 ग्राम पंचायतों के तत्कालीन ग्राम प्रधान और सचिव वित्तीय अनियमितिता के जिम्मेदार ठकराया गया। आडिट रिपोर्ट के आधार पर डीएम दिव्या मित्तल ने 12 तत्कालीन ग्राम प्रधानों व सचिवों को नोटिस जारी कर पखवाड़े भर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है।सबसे अधिक वित्तीय अनियमितता रामपुर कारखाना ब्लाक के तत्कालीन सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बरियारपुर में हुई है। तत्कालीन ग्राम प्रधान रामाशंकर यादव व सचिव अश्वनी मल्ल ने 3.23 करोड़ की वित्तीय अनियमितता की है। इसी ब्लाक के मेहरौना की ग्राम प्रधान चंदा देवी व सचिव जितेन्द्र प्रसाद एवं ओम प्रकाश सोनी ने 536353, चकबंदी उर्फ प्रानपुर की प्रधान कौशिला देवी व सचिव जितेन्द्र प्रसाद व ओम प्रकाश सोनी 341620 रूपये, पिपराइच के ग्राम प्रधान रामवृक्ष प्रसाद व सचिव परवेज खान एवं मनोज शर्मा ने 242267 रूपये की वित्तीय अनिमितता की है। गौरी बाजार के सेखई के प्रधान ओम प्रकाश यादव व सचिव सत्यदेव पाण्डेय ने 7 हजार, साण्डा की ग्राम प्रधान विमला सिंह व सचिव सत्यदेव पाण्डेय ने 20650 रूपये, गोपालपुर के प्रधान जानकी देवी व सचिव संजय यादव ने 10500, करमेल की ग्राम प्रधान शीला देवी व सत्येन्द्र यादव ने 9 हजार, बैतालपुर के नेरूई अमवा की सीमा देवी व सचिव कमलेश कुमार राय ने 35 हजार, परसा जंगल के प्रधान फेंकू प्रसाद व सचिव कमलेश राय ने 192168 रूपये, परसा जोकहा के तत्कालीन प्रधान गौकरण निषाद व सचिव कमलेश राय ने 168916 एवं उसरा बाजार के ग्राम प्रधान निर्मला देवी व सचिव संजय कुमार सिंह ने 90546 रूपये की वित्तीय अनियमितता की है। आडिट में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होने पर डीएम दिव्या मित्तल ने सभी को नोटिस जारी कर साक्ष्यों सहित पखवाड़े भर में स्पष्टीकरण मांगा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

1 hour ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

3 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

3 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

3 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

3 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

3 hours ago