डीएम ने गोरखपुर- सोनौली राजमार्ग निर्माण के संदर्भ में की समीक्षा बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा एनएचएआई–24 गोरखपुर–सोनौली राजमार्ग निर्माण के संदर्भ समीक्षा बैठक की गई।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में प्रतिकर भुगतान वितरण, संरचनाओं को हटाने, छूटे हुए मकानों का मूल्यांकन, वृक्षों के कटान आदि के सम्बन्ध में चर्चा की गई। उन्होंने प्रतिकर भुगतान के लंबित प्रकरणों को 30 जून तक निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि जिन मामलों में प्रतिकर भुगतान किया जा चुका है, उनमें ध्वस्तीकरण को जून के अंत तक पूर्ण करें। उप भूमि अध्याप्ति अधिकारी मदन मोहन वर्मा ने अवगत कराया कि 35 गांवों में ध्वस्तीकरण का कोई प्रकरण अवशेष नही है, जबकि 12 गांवों में ध्वस्तीकरण का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी द्वारा एनएचएआई और पीएमसी को निर्देशित किया कि जिन मामलों में मूल्यांकन का कार्य अधूरा है, उसको अविलंब पूरा करें, ताकि प्रतिकर भुगतान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण हेतु वृक्षों के कटाई को भी समय से पूर्ण कर लें साथ ही निर्देशित किया कि ध्वस्तीकरण कार्य को मूल्यांकन के उपरांत ही करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, नौतनवां और फरेंदा के एसडीएम व तहसीलदार और एनएचएआई के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

7 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

7 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

7 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

7 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

8 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

8 hours ago