संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जनपद संत कबीर नगर के संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर कबीर चौरा मे संत निवास और मेडिटेशन सेन्टर का निर्माण कराये जाने के संबंध में प्रमुख सचिव, पुरातत्व विभाग, सांस्कृतिक मंत्रालय, उप्र लखनऊ को प्रस्ताव एवं प्रारम्भिक आंगणन भेजा है।
जिलाधिकारी श्री तंवर ने बताया कि कबीर चौरा मगहर वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त स्थल है। जहां पर विभिन्न देश-प्रदेश से पर्यटकों का आवागमन बना रहता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं जनहित के दृष्टि से कबीर चौरा मगहर में संत निवास और मेडिटेशन सेन्टर का निर्माण कराया जाना आवश्यक है।
जिलाधिकारी द्वारा प्रारम्भिक आगणन सहित भेजे गये प्रस्ताव की धनराशि लगभग ₹ 1447 लाख रूपये है। जिसमें मेडिटेशन हॉल, कमरा, किचेन, डाइनिंग हॉल, एडमिन ब्लॉंक, प्रतिक्षालय, रास्ते एवं बाउड्रीवाल आदि शामिल है।
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…
नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। करनई गांव को आसपास के क्षेत्रों से…
शहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान…
जनाब! अपनी समस्याओं को सुलझाने और समाधान तलाशने के लिए अब केवल इंसान ही टंकी…
अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…