डीएम ने की डीएम ने की पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत टाउन वेण्डिंग कमेटी की समीक्षा

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत टाउन वेण्डिंग कमेटी (टीवीसी) की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी श्री तंवर द्वारा वेडिंग जोन के कॉन्सेप्ट को विस्तार से समझाते हुए जनपद के समस्त निकायों में स्ट्रीट वेण्डर्स हेतु वेण्डिंग जोन का निर्धारण करने पर बल दिया गया तथा अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद को 03 वेण्डिंग जोन तथा नगर पंचायत को एक-एक वेण्डिंग जोन बनाने हेतु निर्देशित किया। अगले 15 दिवस में नगर निकाय को जोन वाईज बांटते हुए सर्वे कराकर भूमि का चिन्हांकन करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण के साथ-साथ वेण्डर्स प्रोफाइलिंग की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 90 प्रतिशत वेण्डर्स प्रोफाइलिंग को 15 दिवस के अन्दर पूर्ण किया जाये एवं वेण्डर्स का चिन्हांकन करते हुए एक सप्ताह के अन्दर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण का वितरण कराया जाये।
इस अवसर पर तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र पाण्डेय, तहसीलदार मेंहदावल आनन्द कुमार ओझा, पी0ओ0 डूडा प्रेमेन्द्र सिंह, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत रणधीर कुमार, ए0ई0 पीडब्लूडी विमल कुमार, अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव, यातायात निरीक्षक परमहंस, अध्यक्ष इण्डस्ट्रीज एशोसियेशन अरविन्द पाठक, व्यापार संगठन से बनर्जीलाल अग्रहरि, पूर्व सभासद कमला गौड़, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

47 minutes ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

3 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

3 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

4 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

4 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

4 hours ago