डीएम ने की धान क्रय के तैयारियों की समीक्षा

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में धान खरीद की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने धान खरीद वर्ष 2022-23 की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से धान खरीद प्रारंभ होगी। इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2040 निर्धारित किया गया है।जिलाधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में 104 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इन 104 केंद्रों में से 94 केंद्रों की जियो टैगिंग हो चुकी है। इसके अतिरिक्त 40 मिल एवं दो डीपों की जियो टैगिंग का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। इस वर्ष विपणन विभाग द्वारा 21 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। पीसीएफ के 29, यूपीएसएस के 18, पीसीयू के 25, नेफेड के 10 केंद्र एवं एक केंद्र एफसीआई के स्थापित होंगे।डीएम ने धान खरीद से संबंधित सभी आवश्यक उपकरण क्रय केंद्रों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद में 359 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 147 छलना, 144 नमी मापक यंत्र, 40 पावर डस्टर और 171 पंखे एवं 150 ई-पॉप मशीनें इस कार्य हेतु उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को समस्त उपकरणों को एक नवंबर से पूर्व क्रय केंद्रों पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने खरीद प्रारंभ होने से पूर्व समस्त केंद्रों पर जूट के बोरे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्लास्टिक के बोरो का उपयोग नहीं किया जाए। जनपद में 1483 गांठ जूट के बोरे उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने के पर्याप्त इंतजाम एवं पेयजल की व्यवस्था की जाए क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए। धान खरीद में छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाए। क्रय केंद्र पर आने वाले प्रत्येक किसान का धान खरीदा जाए।

किसानों को अपना धान बेचने के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। इसके लिए वे किसी भी जन सुविधा केंद्र अथवा मोबाइल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अभी तक 806 किसानों ने अपना पंजीकरण करा लिया है।बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ भीमाचन्द गौतम सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

3 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

5 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

6 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

6 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

6 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

7 hours ago