Categories: Uncategorized

डीएम ने की फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा कलेक्ट्रेेट सभागार में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में उप निदेशक कृषि डा. राकेश सिंह द्वारा बताया गया कि जनपद में निर्धारित लक्ष्य 210221 के सापेक्ष अभी 35510 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री गोल्डन कार्ड बनाया गया है। जिसमें खलीलाबाद तहसील द्वारा कुल 23 प्रतिशत, मेहदावल तहसील द्वारा 14 प्रतिशत, घनघटा तहसील द्वारा 12ः एवं जनपद अंतर्गत कुल 16 प्रतिशत प्रगति हुई है। जनपद में कुल 1223 जन सुविधा केंद्र संचालित है, जिसमें से मात्र 718 जन सुविधा केंद्र द्वारा किसानों का गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है कुल 505 जन सुविधा केंद्र ऐसे हैं जिनके द्वारा यह कार्य नहीं किया जा रहा है, जिन्हें चिन्हित कर कार्य कराये जाने की आवश्यकता है। 31 जनवरी 2025 तक सभी किसानों का फार्म रजिस्ट्री तैयार करते हुए गोल्डन कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य शासन द्वारा दिया गया है। जिन किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई जाएगी, उन किसानों को अगली किसान सम्मान निधि की किस्त प्राप्त नहीं हो सकेगी जिसके लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी द्वारा सभी उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वह तहसील स्तर पर सभी जन सुविधा केंद्र संचालकों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा कर ले। प्रत्येक जन सुविधा केंद्र पर एक कर्मचारी तैनात करें एवं अन्य क्षेत्रीय कर्मचारी यथा लेखपाल, किसान सहायक, पंचायत सहायक इत्यादि नजदीकी जन सुविधा केंद्र पर किसानों को भेजें। यह कार्य रात्रि में भी किया जा सकता है, जब आधार की वेबसाइट पर लोड कम रहता है। इसके अतिरिक्त सभी खंड विकास अधिकारी पंचायत भवन पर पंचायत सहायक एवं गांव के अन्य नौजवान व्यक्ति जो इंटरनेट चलाना जानते हैं। उनका प्रशिक्षण कैंप आयोजित करा लें। वह भी फार्मर रजिस्ट्री की वेबसाइट पर दिन एवं रात्रि के समय अपना एवं अन्य ग्रामवासियों का फार्मर रजिस्ट्री सेल्फ मोड में करें। इसकी समीक्षा प्रत्येक सप्ताह की जाएगी एवं प्रतिदिन की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। जिन कर्मचारियों के द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है एवं जिन जन सुविधा केंद्र के द्वारा अभी तक कार्य नहीं किया गया है और आगे भी कार्य नहीं किया जाएगा, उनका पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। जन सुविधा केंद्र पर पंजीकरण का शुल्क रू 15 निश्चित है। जिसे किसान को अदा कर अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवानी है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर शैलेश कुमार दूबे, उप जिलाधिकारी मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी धनघटा अरूण कुमार, उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, तहसीलदार सदर जनार्दन, समस्त खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी कृषि, जिला प्रबंधक जन सुविधा केंद्र सहित राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

16 minutes ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

24 minutes ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

34 minutes ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

44 minutes ago

सात देशों के साथ सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, भारत में पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष ने उठाए सवाल

फोटो goo BIMSTEC की पहली गृह मंत्रियों की बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश,…

2 hours ago