डीएम ने की राहत कार्यों की समीक्षा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने देर सायं कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। साथ ही विभिन्न प्रकार की आपदा से बचाव के संबन्ध में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आकाशीय बिजली, सर्पदंश, सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि शीतलहर, लू-प्रकोप आदि के बाद पीड़ितो अथवा प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को राहत सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता का कार्य है। आपदा से हुई क्षति का नियमानुसार भुगतान करने में कोताही न बरती जाए। यदि भुगतान नहीं होता है तो संबंधित संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
         जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर राजस्व निरीक्षक, लेखपाल को क्षेत्र परिवर्ततन होने पर उसकी ऑनलाइन मौपिंग तत्काल अनिवार्य रूप से राहत पोर्टल पर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राहत पोर्टल पर भुगतान की स्थिति की प्रत्येक स्तर पर प्रतिदिन समीक्षा की जाये।  बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक वेक्टर जनित तथा अन्य संक्रमक रोगो की रोक थाम बचाव एवं उपचार हेतु चलाये गये अभियान की जानकारी दी गई।  बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में चलाये जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम की स्थिति बताई गई। कृषि विभाग जनपद में वर्तमान में फसलों की स्थिति, फसल हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम की स्थिति के बारे में बताया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्वेदनशील बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सम्पर्क / राज्य मार्गो की स्थिति,  सवेंदनशील बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किये जा रहें कार्यों का बताया गया। पशुपालन विभाग द्वारा पशु टीकाकरण की स्थिति एवं महामारी रोकथाम हेतु किये गये बचाव कार्य की स्थिति के बारे में बताया गया। जनपद में आँधी-तूफान आदि आपदाओ से टूटे विद्युत लाइनों एवं खम्भों का विवरण प्रस्तुत किया गया।
        समीक्षा में वित्तीय वर्ष 2023-24 में अग्नि कार्ड से हुई जनहानि / पशुहानि / मकान क्षति का विवरण तथा दिये गये राहत भुगतान की स्थिति के बारे में बताया गया है  तहसील भाटपार रानी में अग्निकांड से एक जनहानि हुई है जिसको राहत भुगतान कर दिया गया है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2023-24 में  सदर देवरिया में अग्निकांड से 06 पशुहानि हुई है, जिसका भुगतान कर दिया गया है। तहसील बरहज व भाटपार रानी में दो-दो पशु हानि हुई है, जिसका भुगतान कर दिया गया है। अग्नि कांड में हुई मकान क्षति की समीक्षा में पाया गया कि अग्निकांड में तहसील सदर में 38  मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं इसका शत प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। बरहज में 02 के सापेक्ष 02 का भुगतान कर दिया गया है। तहसील सलेमपुर में 31 के सापेक्ष 27, रुद्रपुर में 07 के सापेक्ष 02, भाटपार रानी में 16 के सापेक्ष 15 का भुगतान कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने अवशेष का नियमानुसार भुगतान करने का निर्देश दिया।
      समीक्षा बताया गया की वित्तीय वर्ष में आंधी तूफान से तहसील भाटपार रानी  में एक जनहानि हुई है इसका भुगतान कर दिया गया है। देवरिया सदर  में एक पशुहानि हुई है इसका भुगतान कर दिया गया है। आंधी तूफान से देवरिया सदर में मकान क्षति दो हुआ है इसका भुगतान कर दिया गया है। इसी प्रकार तहसील सलेमपुर में दो के सापेक्ष एक का भुगतान किया गया है। भाटपार रानी में भी दो के सापेक्ष एक का भुगतान किया गया है। देवरिया सदर में नदी में डूबने से होने वाली मृत्यु की संख्या 16 है, जिसमे से 15 का भुगतान कर दिया गया है। रुद्रपुर में 10 के सापेक्ष 9 का तथा भाटपार रानी में एक के सापेक्ष एक का भुगतान किया गया है।
      आकाशीय विद्युत से हुई क्षति की समीक्षा में पाया गया कि तहसील देवरिया, भाटपार रानी, रुद्रपुर, बरहज में एक एक जनहानि हुई है जिसका भुगतान कर दिया गया है। देवरिया, सलेमपुर, एवं बरहज में एक-एक पशु हानि हुई है जिसका भुगतान कर दिया गया है। सर्पदंश से तहसील देवरिया व बरहज में एक एक तथा भाटपार रानी में 03 जनहानि हुई है जिसका भुगतान कर दिया गया है। सलेमपुर में 02 पशु हानि हुई है, जिसका भुगतान अवशेष है। भाटपार रानी में 01 पशुहानि हुई है जिसका भुगतान कर दिया गया है।
         बैठक में सीएमओ डॉ राजेश झा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, उप जिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आरके सिंह, मनोज पांडेय, अधिशासी अभियंता बाढ़ एनके जाडिया, अधिशासी अभियंता सिंचाई दुर्गेश गर्ग, आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार,आपदा लिपिक रंजन कुमार पांडेय एवं विकास कुशवाहा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।     

rkpnews@desk

Recent Posts

मानदेय वृद्धि की घोषणा के बीच आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का विशेष प्रशिक्षण

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय…

8 seconds ago

21 फ़रवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व

21 फ़रवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं।…

1 minute ago

ई-पॉस फेल? घबराएं नहीं, 26 को ओटीपी से मिलेगा राशन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…

58 minutes ago

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें 21 फ़रवरी का इतिहास

21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…

60 minutes ago

वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग

पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…

1 hour ago

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

7 hours ago