गुरुकृपा सेवा मंडल गणेशउत्सव मंडल द्वारा सत्यनारायण पूजन व महाप्रसाद का आयोजन

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मुम्बई में चल रहे गणेशउत्सव के दरम्यान पूरे मुंबई में सत्यनारायण की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ कि गयी। मुम्बई के प्रत्येक कोनो में कहीं पूजन व हवन, तो कहीं कीर्तन का आयोजन कर गणेश उत्सव धूम धाम से मनाया गया। इसी कड़ी में बांद्रा स्थित गुरुकृपा सेवा मंडल गणेशोत्सव मंडल व शिवसेनाशाखा प्रभाग-101 राजाराम वाडी वरोडा रोड भगतानी अपार्टमेंट परिसर में, गणेशउत्सव के शुभ अवसर पर सामूहिक सत्यनारायण पूजा एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। गणेशउत्सव के अवसर पर परिसर में पंडाल लगाकर एक ही जगह हजारो श्रद्धालु बैठकर सामूहिक सत्यनारायण भगवान की पूजा किये। इस तरह के आयोजन होने से पूरा बांद्रा इलाका भक्तिमय हो गया।
गणेशोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मंडल मे पहुंचकर पूजा अर्चना किये। ततपश्चात महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस माह प्रसाद में 12’500 लोगो पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किए। गुरुकृपा सेवा मंडल के कार्यकर्ता जगदीश शर्मा, रितेश वर्मा व उमेश गुप्ता ने बताया कि हर साल इसी जगह गणेशोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जहां सत्यनारायण भगवान की पूजा, हवन, महा प्रसाद वितरण के साथ आरती की जाती है। गणेशोत्सव के अवसर पर हजारो श्रद्धालुओं की भीड़ मंडल परिसर में लगी रहती है। आसपास के साथ दूर दराज से भी श्रद्धालु यहां पहुंचकर गणपित बप्पा की पूजा अर्चना करते है। इस अवसर पर जगदीश शर्मा, रितेश वर्मा व उमेश गुप्ता सहित मंडल के सैकडो सदस्य मौके पर मौजूद रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

2 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

2 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

2 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

2 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

2 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

2 hours ago