किन्नर समुदाय के अध्यक्ष को डीएम ने भेंट किया परिचय पत्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) शासन के निर्देशानुसार जनपद में गठित किन्नर कल्याण बोर्ड के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से किन्नर समाज को लाभान्वित किए जाने के क्रम में किन्नर समुदाय के अध्यक्ष एवं ट्रांसजेण्डर कमेटी के सदस्य सुरैय्या बेगम को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट स्थिति जनसुनवाई कक्ष में परिचय एवं कम्बल भेंट किया। इस अवसर पर सुरैय्या बेगम ने डीएम डॉ. चन्द्र को स्वर्ण अंगूठी भेंट की जिसे जिलाधिकारी ने ससम्मान स्वीकार कर पुनः सुरैय्या बेगम को ही भेंट कर दिया। इस पर किन्नर समुदाय के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र को ढेर सारा आशीर्वाद व दुआएं दी। इस मौके पर मौजूद नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को डीएम ने किन्नर समाज के अध्यक्ष से आर्शीवाद दिलाया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर गुप्ता, पीओ डूडा संजय कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

56 minutes ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

3 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

4 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

4 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

4 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

5 hours ago