बड़े मंगलवार पर डीएम ने किया पूजन-अर्चन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर आयोजन की शुरुआत की।
भंडारे में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे परिसर में भक्ति, सेवा और सौहार्द का वातावरण व्याप्त रहा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार राय, कोषाधिकारी अतुल पांडेय सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से प्रसाद वितरण एवं आयोजन की व्यवस्था में सहभागिता निभाई।
जिलाधिकारी श्रीमती मित्तल ने कहा कि आस्था और जनसेवा के ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता को बल मिलता है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों को सफल संचालन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

2 hours ago

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

3 hours ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

4 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

5 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

5 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

7 hours ago