बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l विहंगम योग संस्थान, नवानगर के समीप मलेजी में मंगलवार की सायं एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है और पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में घूमते हुए लोगों से मांगकर गुजारा कर रहा था। देर शाम उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक उसका कोई परिजन या पहचान कराने वाला सामने नहीं आया है।
शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की तस्वीरों को आस-पास के थानों में भेजकर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…
मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…
डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…
Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…
फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…
कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…