डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के साथ निर्माण कार्यों का किया समीक्षा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली और कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता और परियोजना प्रबंधक नियमित समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को ससमय पूर्ण कराएं। उन्होंने यूपीपीसीएल को चौक स्थित खेल स्टेडियम के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराते हुए 25 जून तक संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहगीबरवां के निर्माण के तकनीकी जांच हेतु समिति गठित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सीएनडीएस को स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण को जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। पीडब्ल्यूडी के परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान हरैया मौलाई से वेलागपुर और फरेंदा–भगवानपुर– जलालपुर संपर्क मार्ग के निर्माण मार्ग में विलम्ब को लेकर नाराजगी जाहिर की और संबंधित ठेकेदार को डीवार करने की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। परियोजनाओं के तकनीकी जांच हेतु जांच समिति गठित करने का निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थित रहने पर एक्सईएन आवास विकास निगम, परियोजना प्रबंधक उ.प्र. पुलिस आवास निगम लि. और एक्सईएन सीएलडीएफ को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, डीएसटीओ शीश कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

25 minutes ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

2 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

2 hours ago

जेब काटकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 15,260 रुपये बरामद

दो वारदातों में था वांछित, साथी की तलाश में जुटी पुलिस शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

कांट पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत हुई कार्रवाई, विभिन्न मामलों में थे वांछित शाहजहांपुर…

2 hours ago