जनता दर्शन में डीएम मोनिका रानी ने की जनसुनवाई

समयबद्धता के साथ गुणवत्तायुक्त निस्तारण के दिये निर्देश

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर व डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव के साथ ,जनता दर्शन में आये हुए फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिये हैं। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि आमजन की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाय। डीएम ने बताया कि जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि निर्धारित अवधि में अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं की सुनवाई करें तथा अपनी फरियाद लेकर आने वाले पात्र लोगों को विभागीय योजनाओं से भी आच्छादित किया जाए। ताकि समस्याओं के निस्तारण के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी आमजन को प्राप्त हो सके।
डीएम मोनिका रानी ने बताया कि जिले के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि समन्वित शिकायत निस्तारण प्रणाली (आईजीआरएस) जनप्रतिनिधियों तथा शासन से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी पूरी संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तायुक्त ढंग से करें ताकि किसी फरियादी को एक ही समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक दौड़ भाग न करनी पड़े। डीएम ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आईजीआरएस अन्तर्गत केवल डिफाल्टर होने वाले आवेदन को ही संज्ञानित न करते हुए लम्बित प्रकरणों पर भी विशेष ध्यान दिया जाय और अगले 05 दिवस के पूर्व ही शिकायतों का निस्तारण आवश्यक कर दिया जाय ताकि शिकायत डिफाल्टर न होने पाए। जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल पर आ रही समस्त शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए शिकायतों को उनकी प्रकृति एवं प्रकार के अनुसार वर्गीकृत किया जाए ताकि निस्तारण में आसानी हो सके। शिकायतों के निस्तारण के समय शिकायतकर्ता की संतुष्टि को शीर्ष प्राथमिकता दें।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

4 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

5 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

5 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

5 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

5 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

6 hours ago