डीएम ने किया एनीमिया मुक्त महराजगंज अभियान का शुभारंभ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने महिला अस्पताल में मिशन शक्ति 5.0 के तहत एनीमिया मुक्त महराजगंज अभियान का शुभारंभ किया।
अभियान का शुभारम्भ करते हुए उन्होंने महिलाओं और किशोरियों को आयरन व फोलिक एसिड के टैबलेट वितरित किए। महिलाओं को जागरूक करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर प्रतिबद्ध है। शासन और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को एनीमिया से मुक्त करने हेतु इस महाअभियान को चलाया गया है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि एनीमिया एक गंभीर समस्या है जो विशेषकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। इसलिए महिलाएं और किशोरियां इस अभियान में आएं और जरूरी दवाओं को निःशुल्क प्राप्त करें।
उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए व्यापक जन जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आयरन सप्लीमेंटेशन तथा संतुलित आहार के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना आवश्यक है।
उन्होंने यह भी कहा कि शासन और प्रशासन द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस अभियान से जिले की मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलेगी। आमजन से अपील की कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं तथा बच्चों और महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान दें।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को आयरन की गोलियाँ वितरित कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित शिविरों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लाभान्वित करने का प्रयास करें, ताकि इस अभियान के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके।
इस दौरान सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, सीएमएस डॉ ए.के. द्विवेदी अन्य चिकित्सकगण, आशा संगिनी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़ें –तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

13 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

13 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

13 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

13 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

15 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

21 hours ago