डीएम ने किया राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण

यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि

निर्माणकार्य में मिली खामियां, सुधारने का दिया निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने अपराह्न बैतालपुर ब्लॉक स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लीलापुर में निर्माणाधीन आईटी लैब एवं फिटर लैब का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता एवं आधी-अधूरी तैयारी के साथ आने पर यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ कराया जाए। यदि मानक के विपरीत कार्य मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी अपराह्न 3:30 बजे बैतालपुर ब्लॉक स्थित राजकीय आईटीआई लीलापुर पहुँचे। यहां 2.46 करोड रुपये की लागत से 10 कमरों का नवीन भवन एवं फिटर लैब का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना का निर्माण जनवरी 2021 में प्रारंभ हुआ इसे जनवरी 2023 में पूर्ण करना था। डीएम ने सर्वप्रथम परियोजना की डीपीआर मांगी, जिसे देने में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने असमर्थता जताई। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई।
इसके पश्चात उन्होंने भवन निर्माण कार्य का जायजा लिया। नवनिर्मित भवन में कई जगह सीलन दिखी। दीवारों पर की गई प्लास्टर भी प्रथम दृष्टया मानक के अनुसार नहीं मिली। कुछ स्थानों पर पीली ईंट का प्रयोग भी दिखा। खराब पर्यवेक्षण एवं कार्य मे प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर डीएम ने यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता सतीश चंद्र श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। साथ ही डीएम ने कार्य में सुधार न होने तक ठेकेदार को किसी भी तरह के भुगतान नहीं करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि भवन की छत एवं वाशरूम सहित किसी भी स्थान पर जलभराव न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नव निर्मित भवन को दिव्यांगजनों के लिए सुगम बनाने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य शोभनाथ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

डीएम ने किया निर्माणाधीन हॉस्टल का निरीक्षण

    जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने चरियांव बुजुर्ग में कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएन द्वारा निर्माणाधीन 60 छात्रों के हॉस्टल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम परियोजना के डीपीआर का अवलोकन किया एवं उसके सापेक्ष प्रगति परखी। डीएम ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने हॉस्टल के छत पर सोलर पैनल स्थापित करने का निर्देश भी दिया।
rkpnews@somnath

Recent Posts

पत्रकार हितों के लिए बड़ा कदम, गोरखपुर से उठा मजबूत मुद्दा

गोरखपुर प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का…

4 minutes ago

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

2 hours ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

2 hours ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

2 hours ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

4 hours ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

4 hours ago