आबकारी दुकानों के ई- लॉटरी की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आबकारी दुकानों की ई–लॉटरी हेतु चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने ई–लॉटरी प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित कराए जाने हेतु सभी प्रवेश स्थलों और महत्वपूर्ण स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने पर्याप्त संख्या में एलईडी की भी व्यवस्था करने के लिए कहा ताकि आवेदक अपना नाम स्क्रीन पर देख सकें।
आवेदकों को लॉटरी स्थल पर आने हेतु रजिस्ट्रेशन पावती को साथ लाना अनिवार्य है। यदि आवेदक प्रतिनिधि भेजना चाहते हैं तो अपने प्रतिनिधि को जिला आबकारी कार्यालय पर आधार और दो रंगीन फोटो के साथ भेजकर प्रतिनिधि कार्ड बनवा सकते हैं।
ई- लॉटरी की प्रक्रिया शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू प्रमुख सचिव परिवहन व समाज कल्याण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और आबकारी आयुक्त द्वारा नामित सदस्य के.पी. सिंह की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वास्थ्य के नाम पर निजीकरण का खेल

✍️ लेखक: संजय पराते सरकार आदिवासी हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन बजट और…

1 hour ago

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

8 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

8 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

8 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

9 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

9 hours ago