डीएम ने किया गोसदन मधवलिया का निरीक्षण

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोसदन को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कार्य करें अधिकारी -डीएम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा गोसदन मधवलिया का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गोशेड, गोकास्ट व वर्मी कंपोस्ट निर्माण का कार्य देखा और परिसर में नियमित रूप से साफ–सफाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही समय–समय पर गोशालाओं में विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने गोशाला में विद्युत ट्यूबवेल के स्थान पर सोलर ट्यूब लगवाने के लिए कहा ताकि गोसदन में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की दशा में भी जलापूर्ति बाधित न हो और विद्युत बिल को भी बचाया जा सके। उन्होंने गोसदन की भूमि पर सोलर प्लांट लगवाने हेतु कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। गोसदन कार्यालय की मरम्मत हेतु बीडीओ निचलौल को निर्देशित किया। उन्होंने गोसदन में वर्मी कंपोस्ट और गोकास्ट निर्माण का काम भी देखा और गोसदन को होने वाली आय की जानकारी ली। सीवीओ महराजगंज ने बताया कि गोसदन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कुल 143 कुंतल गोकाष्ठ का निर्माण किया गया है। अब तक समूह द्वारा 93 कुंतल गोकाष्ठ की बिक्री ₹ 500/कुंतल की दर से की गई है। बिक्री से गोसदन को ₹ 9300/– की आय हुई है,जबकि महिला स्वयं सहायता समूह को ₹ 37200/- की आय हुई है। इसी प्रकार गोसदन में अब तक कुल 550 कुंतल वर्मी कंपोस्ट का निर्माण स्वयं सहायता समूह द्वारा किया गया है। कुल 342 कुंतल कंपोस्ट की बिक्री से गोसदन को ₹ 48000/- और समूह को ₹ 179772/- की आय प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि गोसदन आत्मनिर्भर बनने के साथ–साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त करने में बेहतर कार्य कर रहा है और इसको एक मॉडल के रूप में विकसित किया जा सकता है। आवश्यकता इसके आय के साधनों में वृद्धि की है। इसके लिए अधिकारी गोसदन में निर्मित उत्पादों को और बेहतर मार्केट लिंकेज प्रदान करवाने हेतु कार्ययोजना तैयार करें। इसके उपरांत उन्होंने भूसा, हरा चारा आदि की स्थिति को देखा और निर्देश दिया कि पशुओं को हरे चारे की और बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु हरे चारे का उत्पादन बढ़ाएं। उन्होंने रेंजर मधवलिया को निर्देशित किया कि गोसदन की भूमि पर बांस का रोपण कराएं, जिससे गोसदन को अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी महोदय ने लिंग आधारित गर्भाधान को प्रभावी तरीके से कराए जाने हेतु सीवीओ को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गोसदन की व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी प्रयास करें कि गोसदन को आत्मनिर्भर बन सके और न सिर्फ अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति अपने संसाधनों से कर सके, बल्कि कुछ आय भी अर्जित कर सके।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने गोसदन स्थित शिव मंदिर में पूजन अर्चन किया और परिसर में पीपल के पौधे का रोपण कर लोगों को वृक्षारोपण करने का संदेश दिया। गोशेड के निरीक्षण के दौरान गोवंशो को गुड़ और केला भी खिलाया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार सुनिश्चित करें कि गोवंशो की देख भाल बेहतर तरीके से हो और उनको गोआश्रयों में सुरक्षित और स्वच्छ परिवेश मिले। कहा कि गोवंश संरक्षण मा. मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश शासन की शीर्ष प्राथमिकता है और अधिकारी इसी के अनुरूप कार्य करें।
इस दौरान उपजिलाधिकारी निचलौल नंद प्रकाश मौर्या, सीवीओ डॉ हौसला प्रसाद, बीडीओ निचलौल शमा सिंह, तहसीलदार निचलौल अमित सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

3 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

13 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

15 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

15 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

15 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

15 hours ago