कंपोजिट विद्यालय सराय खास में विविध गतिविधियों के साथ हुआ समर कैंप आयोजन

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देशानुसार कंपोजिट विद्यालय सराय खास में समर कैंप का सफल आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक भानु प्रकाश मिश्र एवं सहायक अध्यापक मुकेश कुमार वर्मा के कुशल संयोजन तथा ग्राम प्रधान गंगाराम वर्मा के निर्देशन में यह शिविर छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर संचालित किया गया। समर कैंप के दौरान छात्राओं को योग, खेलकूद, आर्ट एंड क्राफ्ट, रीडिंग कैंपेन के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्रिय रखने का प्रयास किया गया। भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत नाटक, गीत, कविताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं की अभिव्यक्ति क्षमता को मंच प्रदान किया गया। विद्यालय में उपलब्ध स्मार्ट टीवी एवं टैबलेट जैसी डिजिटल सामग्री का उपयोग कर शिक्षा को रोचक एवं तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने का प्रयास किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “नो सिंगल यूज प्लास्टिक” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” जैसी जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त, छात्राओं में व्यवसायिक कौशल विकसित करने हेतु वॉलिंटियर कुमारी रेखा द्वारा सलवार, सूट, पजामा आदि की कटिंग एवं सिलाई का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली। अंत में, गर्मी के मौसम को देखते हुए छात्राओं को विभिन्न प्रकार के मौसमी फल वितरित किए गए, जिससे उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा गया।

Karan Pandey

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

39 minutes ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

2 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

3 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

4 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

4 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

5 hours ago