डीएम ने किया संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

डीएम ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में भर्ती मरीजों का उचित देखभाल, दवाओं की उपलब्धता एवं साफ-सफाई के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सयुंक्त जिला चिकित्सालय में आम जन मानस, रोगियों, मरीजों को चिकित्सालय के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ कर्मियों द्वारा दी जा रही स्वास्थ सेवाओं की सत्यता की जांच हेतु चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया से चिकित्सालय मे चिकित्सकों एवं दवाओं की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने भर्ती मरीजों से उनका कुशल-क्षेम पूछते हुए चिकित्सकों/स्टाफ द्वारा मुहैया कराई जा रही सेवाओं आदि के बारे में मरीजो से फीड बैक प्राप्त किया। उन्होंने भर्ती मरीजों के वार्ड, साफ-सफाई, डॉक्टर कक्ष, दवा सेंटर, इमेरजेंसी सेवा, अक्सीजन सप्लाई आदि का गहनता से निरीक्षण करते हुए स्वास्थ विभाग के अधिकारियों/चिकित्सकों को निर्देशित किया कि आम जन मानस कों स्वास्थ सेवा दिए जाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने मरीजों की उचित देखभाल, दवाओं की उपलब्धता एवं वार्ड में साफ-सफाई सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भवनाथ पांडेय सहित चिकित्सक, चिकित्सालय के कर्मचारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

20 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि 20…

43 minutes ago

श्रद्धांजलि सभा में गूंजा जनसेवा का संकल्प, याद किए गए राम प्रसाद जायसवाल

बरहज में पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

46 minutes ago

20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति: इतिहास के प्रमुख जन्मदिन, मशहूर हस्तियों की जीवनी और प्रेरक व्यक्तित्व

20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति: इतिहास के प्रमुख जन्मदिन20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय साहित्य,…

1 hour ago

20 फरवरी 2026: इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ

20 फरवरी 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का दैनिक राशिफल, किसे होगा…

2 hours ago

होली से पहले खाद्य विभाग सख्त: संत कबीर नगर में नमकीन का नमूना जांच को भेजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले खाद्य विभाग सख्त नजर आ…

3 hours ago