डीएम ने महोत्सव स्थल का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज शाम महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जीएस वीएस परिसर, डॉ शिब्बन लाल सक्सेना समाधि स्थल, मुख्य मंच, दर्शक दीर्घा, स्टॉल आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने चल रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी तैयारियों को आज ही पूर्ण कर लें। दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत मेडिकल कैंप, फायर स्टेशन सहित अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रवेश और निकासी द्वार को भी देखा। तहबाजारी स्थल का भी निरीक्षण किया और सभी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया। महोत्सव की शुरुआत प्रातः 07:30 बजे मैराथन के साथ होगा, जिसमें विधायक सदर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पुलिस सहित विभिन्न तबके के लोग शामिल होंगे। 10:00 बजे से मुख्य कार्यक्रम स्थल पर अंतर्विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके उपरांत स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जायेगी। सायंकाल में मुख्य आकर्षण मोनाली ठाकुर का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम स्थल पर 40 ओडीओपी उत्पाद के स्टॉल, 05 पुस्तकों के स्टॉल, विभागीय स्टॉल सहित जनपद और गोरखपुर के प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट आदि के स्टॉल भी महोत्सव का आकर्षण होंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

पुण्यतिथि विशेष: 19 फरवरी को खोए भारत के ये अनमोल रत्न

19 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते…

37 minutes ago

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

42 minutes ago

डिजिटल मार्केटिंग से पारंपरिक शिल्प को मिलेगा वैश्विक बाजार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

मूलांक 1 से 9: आज कौन सा अंक बदलेगा आपकी किस्मत?

🔮 आज का मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 की संपूर्ण जानकारी आज की तिथि…

2 hours ago

कुसुम योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान दिवस में बड़ा ऐलान

औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…

3 hours ago