डीएम ने चौक में निर्माण कार्यों का कियानिरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा चौक में विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले बाबा गोरखनाथ मंदिर में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों को देखा और कार्यदाई संस्था लैकफेड को कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने सोनाड़ी देवी मंदिर में पर्यटन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में सुंदरीकरण कार्यों के विषय में आवश्यक निर्देश देते हुए जल्द से जल्द सुंदरीकरण कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया तथा मंदिर परिसर में सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य को तेज करने हेतु निर्देशित किया। निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम को भी देखा और ससमय स्टेडियम का निर्माण पूरा करने हेतु निर्देशित किया।
इसके उपरांत उन्होंने चौक नगर पंचायत में विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक करते हुए चौक नगर पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। नगर पंचायत में वाल पेंटिंग और सड़कों के दोनो ओर एवेन्यू प्लांटेशन कार्यों को जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में पीएस सिस्टम भी लगवाने का निर्देश दिया। कहा कि पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में साफ–सफाई सुनिश्चित करें और इसको मॉडल नगर पंचायत के रूप में विकसित करें।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा, ईओ चौक दिनेश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

22 minutes ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

29 minutes ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

37 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

50 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

1 hour ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

9 hours ago