डीएम ने किया महाव नाले का निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

जंगल क्षेत्र में लगभग 03 किमी पैदल चलकर देखा नाला सफाई का कार्य

संबंधित विभाग सुनिश्चित करें कि तटबंध टूटने न पाए- डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा महाव नाले का स्थलीय निरीक्षण कर नाले में चल रहे सफाई कार्य को देखा गया। जिलाधिकारी ने लगभग 03 किमी जंगल क्षेत्र में पैदल चलकर नाले की स्थिति व सिल्ट सफाई के कार्यों को देखा और और निर्देशित किया कि सफाई का कार्य बरसात से पूर्व हर हाल में पूर्ण कर लें। पानी के बहाव को जंगल क्षेत्र में प्रवाहित करने हेतु बनाए गए कट्स को देखा और डीएफओ महराजगंज को निर्देशित किया कि कट्स को और चौड़ा करें, ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से जंगल की ओर जा सके। साथ सिल्ट को किनारे पर इकट्ठा करने की जगह उसे सामान रूप से फैला दिया जाए ताकि वापस नाले में न जाने पाए। उन्होंने कहा कि नाले के भीतर सिल्ट के साथ–साथ झाड़ियों आदि को भी साफ करवा लें, ताकि पानी आसानी से प्रवाहित हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्रोन से महाव नाले को देखा। उन्होंने एसडीएम नौतनवां को नियमित पर्यवेक्षण और दोनों विभागों के बीच समन्वय कराते हुए सफाई कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सिंचाई और वन विभाग सुनिश्चित करें कि नाले का तटबंध किसी दशा में टूटने न पाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को बाढ़ निरोधक समस्त कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तटबंधों पर सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित कर लें और बाढ़ के दृष्टिगत कार्मिकों का ड्यूटी चार्ट भी तैयार कर लें।
इससे पूर्व अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय द्वारा जिलाधिकारी को नक्शे पर जनपद में नदियों की अवस्थिति, महाव नाले की लंबाई, जल ग्रहण क्षेत्र और चल रहे सफाई कार्यों आदि के विषय में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महाव नाला लगभग 24 किमी लंबा है, जिसमें 15 किमी की सफाई सिंचाई विभाग द्वारा और 09 किमी की सफाई वन विभाग द्वारा किया जाता है। वर्तमान में लगभग 70 प्रतिशत नाले की सफाई पूर्ण किया जा चुका है। महाव नाले का जल ग्रहण क्षेत्र 690 हेक्टेयर है और इससे कुल 19 ग्राम पंचायतें प्रभावित होती हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

राष्ट्र के विकास में हिन्दी भाषा की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया के हिन्दी विभाग की ओर से…

15 seconds ago

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह की सैर से स्कूल तक पुलिस की निगरानी, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…

6 hours ago

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का कमाल, पहलगाम से पश्चिम एशिया तक बना दबदबा

BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…

6 hours ago

सहारनपुर से अयोध्या तक बदले अधिकारी, यूपी सरकार ने किए बड़े तबादले

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…

6 hours ago

शिक्षक से पुलिस और स्वास्थ्य तक हजारों नौकरियां, बिहार में भर्ती का बड़ा कैलेंडर तैयार

बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…

6 hours ago