महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी मोनिका रानी ने चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेल देव के निर्माणाधीन स्मारक स्थल पर पहुॅच कर , महाराजा सुहेलदेव की अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात स्मारक स्थल पर निर्माणाधीन विकास परियोजना मन्दिर, घाट, महाराजा सुहेल देव की मूर्ति, भव्य द्वार, पार्किंग स्थल, बाउण्ड्रीवाल, हार्टिकल्चर एवं लैण्ड स्केपिंग एवं सभागार इत्यादि कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायज़ा लेते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करायें। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिये गये कि डारमेट्री व बाउण्ड्रीवाल का अपूर्ण कार्य तत्काल पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सिविल कार्य पूर्ण हो गया है और फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है। हार्टिकल्चर एवं लैण्ड स्केपिंग कार्य के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर देवव्रत पवार को निर्देश दिया कि उद्यान विभाग से समन्वय कर ऐसे पौधे रोपित किये जाएं जो बारोमास हरे भरे रहें ताकि स्थल की सुन्दरता बनी रहे और लोगों को छाव भी मिले। चित्तौरा झील के तट का निरीक्षण करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि यहां पर गन्दगी व पूजा की सामग्री कलेक्शन के लिए अलग-अलग बड़े आकार के डस्टबिन रखवा दिये जायें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि स्मारक के प्रवेश द्वार से परिसर के अन्दर तक ऐसे लाईटिंग की जाए जिससे भवन और भी भव्य एवं सुन्दर दिखे। डीएम ने यह भी सुझाव दिया कि चित्तौरा झील पर बोटिंग तथा फ्लोटिंग रेस्टोरेन्ट की स्थापना हेतु कार्ययोजना तैयार की जाए। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

5 minutes ago

मईल क्षेत्र में सड़क किनारे मिले दो युवकों के शव, हत्या की आशंका

रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास हुई घटना, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल…

53 minutes ago

भटनी में झोपड़ी में लगी आग, तीन लोगों की मौत, महिला गंभीर

देर रात के करीब हुआ हादसा, पुलिस और अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग…

1 hour ago

रावण दहन के बाद PM मोदी का बड़ा संदेश: देश के सामने तीन चुनौतियां, एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील

फोटो X विजयादशमी पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी—राष्ट्रीय सम्मान, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति की…

1 hour ago

21 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: यश चोपड़ा और अजीत ने सिनेमा जगत में छोड़ी अमिट छाप

किसी ने रोमांस को दी नई पहचान, तो किसी ने खलनायकी से जीता दर्शकों का…

2 hours ago