डीएम ने किया कटहरा शिव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा


शौचालय की गंदगी पर जताई नाराजगी, साफ-सफाई और व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।
श्रावण मास और प्रथम श्रावणीय सोमवार के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को जनपद के ऐतिहासिक कटहरा शिव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और बेहतर प्रबंधन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मंदिर के मुख्य परिसर, यात्री निवास और आसपास की दुकानों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को व्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर में स्थित शौचालय में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सफाई सुनिश्चित कराने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

डीएम ने मंदिर में भीड़ को देखते हुए पेयजल प्वाइंट बढ़ाने के निर्देश दिए और अमृत सरोवर में जल की कमी को गंभीरता से लेते हुए जल भरवाने का आदेश भी दिया। साथ ही उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निष्क्रिय पड़े सीसीटीवी कैमरों को तत्काल क्रियाशील कराने का निर्देश दिया।

मंदिर प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और समुचित संचालन हेतु उन्होंने एसडीएम सदर को जिम्मेदारी सौंपी।
निरीक्षण के पूर्व जिलाधिकारी ने भगवान शिव का दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया तथा जिलेवासियों के सुख, शांति और मंगल की कामना की।

उल्लेखनीय है कि कटहरा शिव मंदिर जनपद के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है, जहां सावन के प्रत्येक सोमवार को मध्य रात्रि 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग जाती हैं। साधु-संतों की पूजा के उपरांत मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, तहसीलदार पंकज शाही, नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

6 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

17 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

17 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

18 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

18 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

18 hours ago