डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा का किया निरीक्षण

अनुपस्थित दो चिकित्सक सहित फार्मासिस्ट को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवां का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यस्थाओं की जाँच की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओ.टी., सामान्य वार्ड, लेबर रूम, फार्मेसी सहित विभिन्न कक्षों व परिसर का निरीक्षण किया तथा सीएचसी के सामने मौजूद गढ्ढे में मिट्टी भराव हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने खराब पड़े विद्युत बल्बों को तत्काल बदलवाने हेतु कड़ा निर्देश दिया। लेबर रूम के बाहर बेड लगे होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लेबर रूम के बाहर की जगह को खाली व साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया और मौजूद बेड को अन्य वार्डों में स्थान्तरित करने के लिए कहा। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए भी निर्देशित किया। फार्मेसी के व्यवस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त किया।निर्धारित मानक के अनुसार फार्मेसी को व्यवस्थित करने के लिए कहा। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट मुकेश गुप्ता, मेडिकल ऑफिसर डॉ मनोज कुशवाहा और डॉ शैलेश पांडेय अनुपस्थित रहे। तीनो को अनुपस्थित करते हुए जिलाधिकारी ने अनुपस्थिति के संदर्भ में कारण बताओ नोटिस जारी किया। फार्मासिस्ट मुकेश गुप्ता के विगत एक माह से अनुपस्थित होने को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को उचित विभागीय कार्यवाही हेतु निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान एमओआईसी डॉ ईश्वर चंद विद्यासागर व ईओ सिसवां उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

9 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

9 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

10 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

10 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

10 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

10 hours ago