डीएम ने किया बीएसए कार्यालय का निरीक्षण, कार्यालय में मचा हड़कंप

अपने–अपने पटल को व्यवस्थित करने में जुटे कर्मचारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान वित्त लेखा कार्यालय, सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय सहित विभिन्न पटलों को देखा। वित्त लेखाधिकारी कार्यालय से सेवानिवृत्त कार्मिकों के पेंशन संबंधी प्रकरणों के निस्तारण की जानकारी ली और निर्देशित किया कि पेंशन प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से निस्तारित करें। सर्व शिक्षा अभियान के सन्दर्भ में सहायक वित्त लेखाधिकारी को शिक्षा मित्रों और अनुसेवकों के मानदेय के समय से मानदेय के भुगतान हेतु निर्देशित किया। उन्होंने डीसी एमडीएम को बच्चों को एमडीएम में फल उपलब्ध कराने और रसोइयां वितरण के नियमित भुगतान करने का निर्देश दिया।न्यायिक वाद संबंधी फाइलों को भी देखा और आवश्यक निर्देश दिया। अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव और पर्याप्त साफ– सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जो अभिलेख निष्प्रयोज्य हो गए हैं,उनका निस्तारण नियमानुसार सुनिश्चित कराएं ताकि कार्यालय को साफ–सुथरा रखा जा सके। उन्होंने सभी पटल सहायकों के पटल और कक्ष के बाहर नाम पट्टिका लगवाने का निर्देश बीएसए को दिया। जिलाधिकारी के बीएसए कार्यालय पहुंचते ही हड़कंप मच गया। सभी पटल सहायक और अन्य कर्मचारी अपने-अपने अभिलेखों को व्यवस्थित करने में लग गये। निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋद्धि पाण्डेय उपस्थित रहीं।

Karan Pandey

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

16 minutes ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

28 minutes ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

45 minutes ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

55 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

1 hour ago