डीएम ने किया ई- ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ

ई-ऑफिस प्रणाली शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों को पेपरलेस बनाते हुए शासकीय कार्यों को गति प्रदान करना

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा ई-आफिस प्रणाली के माध्यम से राजस्व विभाग की 10 पत्रावलियों को डिजिटल हस्ताक्षर कर निस्तारित किया गया।
मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी समय में पत्रावलियां ई–ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही प्रस्तुत की जाएंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा सभी कार्यवाहियों जैसे डिजिटल सिग्नेचर, निकनेट कनेक्शन,
वी.पी.एन एवं वर्क फ्लो तैयार करने सहित विभिन्न कार्यों को ऑनलाइन संपादित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पत्रावलियों का परिचालन ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-ऑफिस को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों को पेपरलेस बनाते हुए शासकीय कार्यों को गति प्रदान करना है। ई-ऑफिस में किसी भी समय पत्रों एवं फ़ाइलो पर कार्य किया जा सकता है। साथ ही ई–ऑफिस प्रणाली पेपरलेस होने के कारण पर्यावरणनुकूल भी है और सभी प्रपत्रों के ऑनलाइन होने के कारण उनके गायब होने अथवा किसी अन्य प्रकार की त्रुटि होने की आशंका समाप्त हो जायेगी। उन्होंने कहा कि ई–ऑफिस प्रणाली में अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही को पारदर्शी तरीके से तय किया जा सकेगा।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में सभी कार्यालयों को डिजिटल करने के कार्य शुरू हो चुका है। फिलहाल राजस्व कार्यालयों को ई–ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत लाया गया है। धीरे–धीरे अन्य कार्यालयों में भी क्रमागत रूप से ई–ऑफिस प्रणाली लागू किया जाएगा।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, मनोज कुमार, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निखिल कुमार, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रज़ी अख्तर सिद्दीकी, तानसेन, मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

भिटौली को मिली आधुनिक बैंकिंग की सौगात, यूपी ग्रामीण बैंक की मॉडर्न शाखा का भव्य उद्घाटन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उपनगर भिटौली के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया, जब उत्तर…

7 minutes ago

सीएम डैशबोर्ड: नवंबर माह की प्रगति की मंडल स्तरीय समीक्षा, धीमी योजनाओं पर मंडलायुक्त सख्त

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (CM Dashboard) के अंतर्गत नवंबर माह की प्रगति की…

36 minutes ago

यूपी में एक और दिल दहला देने वाला हत्याकांड: प्रेमी संग पत्नी ने की पति की हत्या, राहुल मर्डर केस का पूरा खुलासा

संभल/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। यूपी के संभल जिले के चंदौसी से सामने आया राहुल…

1 hour ago

इच्छाशक्ति बनी बदलाव की सबसे बड़ी ताकत

पलामू के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की नई तस्वीर, निजी विद्यालयों को दे रहे कड़ी…

1 hour ago

दक्षिण अफ्रीका से RITES को ₹318 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयरों में 8% से ज्यादा की तेजी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय रेलवे की दिग्गज इंजीनियरिंग और कंसल्टेंसी कंपनी राइट्स लिमिटेड…

2 hours ago

मौलाना तौकीर रजा के करीबी वाजिद बेग के बरातघर पर चला बुलडोजर, बीडीए ने शुरू की ध्वस्तीकरण कार्रवाई

बरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) का बुलडोजर एक बार फिर गरजा…

2 hours ago