महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं पारदर्शी बनाए जाने के उद्देश्य से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण की अब तक की प्रगति से राजनीतिक दलों को अवगत कराना तथा इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, अपात्र अथवा मृत मतदाताओं के नाम हटाने तथा विवरणों में सुधार की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। उन्होंने फॉर्म–06, फॉर्म–07 एवं फॉर्म–08 से संबंधित आंकड़ों को साझा करते हुए बताया कि 28 अक्टूबर से अब तक कुल 43,755 फॉर्म–06 प्राप्त हुए हैं, जिनमें 43,517 ऑनलाइन एवं 238 ऑफलाइन आवेदन शामिल हैं। इसी प्रकार नाम विलोपन के लिए कुल 1,482 फॉर्म–07 प्राप्त हुए हैं, जिनमें केवल एक आवेदन ऑनलाइन दर्ज हुआ है। वहीं संशोधन के लिए कुल 10,975 फॉर्म–08 भरे गए हैं, जिनमें 10,840 ऑनलाइन तथा 135 ऑफलाइन हैं।उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदनों की अधिक संख्या यह दर्शाती है कि मतदाता डिजिटल माध्यमों के प्रति जागरूक हो रहे हैं, जो निर्वाचन प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने नो- मैपिंग मतदाताओं, दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई, सत्यापन और निस्तारण की निर्धारित समयसीमा की जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बताते हुए जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। जिलाधिकारी ने 31 जनवरी एवं 05 फरवरी को आयोजित होने वाले विशेष अभियान की जानकारी देते हुए सभी राजनीतिक दलों से अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को जोड़ने में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन तिथियों पर बीएलओ और सुपरवाइज़र पूरे समय तैनात रहेंगे तथा किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची में नामांकन से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
इस दौरान बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी नंद प्रकाश मौर्य, सपा जिला सचिव शमशुल हुदा, बसपा उपाध्यक्ष तबाकर हुसैन, कांग्रेस जिला महासचिव अफजल अब्बासी, भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री गोविंद जायसवाल सहित भाजपा युवा मोर्चा एवं अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
मऊ में पुलिस का पैदल रूट मार्च: ग़ाज़ीपुर तिराहा से भीटी तक सुरक्षा व्यवस्था का…
बापू महाविद्यालय सलेमपुर में स्टूडेंट्स फेस्ट 2026, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की…
महाशिवरात्रि 2026: तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा-व्यवस्था का सख्त जायजा, प्रशासन अलर्ट संत कबीर नगर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत प्रचार-प्रसार के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के…